आंखों का बड़ा नुकसान कर सकता है मौसम का बदलना, जानें, लक्षण और बचाव के उपाय

आंखों का बड़ा नुकसान कर सकता है मौसम का बदलना, जानें, लक्षण और बचाव के उपाय

डॉ. राज आनंद

मौसम में बदलाव शुरू हो गया है, मौसम का कभी गर्म होना और ठंडा होना मौसम के बदलने के संकेत हैं। मौसम में बदलाव होना सामान्य बात है लेकिन बदलता मौसम कई बिमारियों को न्योता देता है जैसे- सर्दी-जुकाम, एलर्जी, छींक, नाक बहना और वायरल बुखार आदि। ये बीमारियां आपको काफी परेशान कर देती हैं। लेकिन इन बीमारियों के आलावा कुछ ऐसी बीमारियां जिनको आप नजरअंदाज कर देते हैं, जैसे कि आंखों की समस्या। मौसम के बदलने के साथ अन्य बीमारियां ही नहीं बल्कि आंखों की समस्या भी शुरु हो जाती है। अक्सर लोग इसे नजरअंदाज इसलिए भी कर देते हैं क्योंकि वह इसके लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं। जो कि बाद में बड़ी परेशानी का रूप ले लेती हैं क्योंकि आंखे कुदरत का अनमोल वरदान हैं।

सोचिए अगर आंखें न होती तो इस दुनिया में क्या रखा होता। इस दुनिया की सारी खूबसूरती हमारी आंखों की बदौलत है, जो खुद इतनी खूबसूरत हो सकती हैं कि किसी पर जादू कर दें, लेकिन कई बार असावधानी और आंखों के प्रति हमारी लापरवाही कारण आंखें इतनी रुग्ण हो जाती हैं कि उन पर आधुनिक से आधुनिक चिकित्सा का जादू भी नहीं चल नहीं पाता है और हम दृष्टि से वंचित हो जाते हैं। लेकिन आप परेशान न हो हमने आंखों की इस समस्या के लिए 'आई सर्जन डॉक्टर राज आंनद' से बात-चीत की जिसमें उन्होंने आंखों की ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए जानकारी दी।

बीमारी के लक्षण:

  • आंखों में एलर्जी होना।
  • आंखों से पानी बहना।
  • आंखों में इर्रिटेशन होना।
  • आंखों में खुजली या चुभन होना।
  • आंखों में वायरल इन्फेक्शन हो जाना।
  • आंखों का बुखार हो जाना।
  • आंखों से साफ़ दिखाई न देना (चीजे साफ न दिखाई देना)
  • आंखों का लाल हो जाना। 

बचाव के उपाय:

क्या न करें-

  • आंखों को खुजली होने पर बार-बार बिल्कुल न रगड़े।
  • सफाई का ध्यान रखें गंदे हाथों से आंखों को स्पर्श (टच) न करें।
  • अगर किसी की आंखों में वायरल इन्फेक्शन है तो उससे दूर रहें।
  • इन्फेक्टेड व्यक्ति की चीज़ों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, जैसे कि कोई कपड़ा या तौलिया।
  • गंदे कपडे से आंखों को बिल्कुल न पोछें इससे इन्फेक्शन का खतरा रहता है।

क्या करें-

  • जितना हो सके सफाई का ध्यान रखें। हमेशा हाथों को अच्छी तरह धोकर ही आंखों को स्पर्श करें।
  • आंखों की आसपास की त्वचा को हमेशा साफ रखें।
  • आंखों को साफ रखने के लिए साफ कपड़ा या तौलिया इस्तेमाल करें।
  • आंखों में समस्या हो तो एंटी ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें।
  • डॉक्टर से रेगुलर परामर्श लेते रहें।
  • आंखों को पूरा आराम देने के लिए पूरी नींद लें।
  • जितना हो सके आंखों को धुल-मिट्टी से बचाकर रखें।
  • अगर आंखों में एलर्जी हो तो घर से बाहर पूरी सुरक्षा से निकलें।

 

इसे भी पढ़ें-

10 साल की उम्र तक आंखों की रोशनी खो देते हैं लाखों बच्चे, जाने क्यों

ये छोटी-छोटी बातें दिला सकती हैं 'डायबिटीज' से छुटकारा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।